फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: राउप्रावि झंडीचौड़ पश्चिमी की छात्रा कुमारी रितिका बनी चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही दुगड्डा ब्लॉक के बेसिक विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय शरद एवं शीतकालीन खेल प्रतियोगिता के अंतिम दिन शनिवार को विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय झंडीचौड़ पश्चिमी की छात्रा कुमारी रितिका सब जूनियर वर्ग में व्यक्तिगत चैंपियन बनी।
विज्ञापन


शनिवार को खेली गईं प्रतियोगिताओं के प्राथमिक बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में मनन और बालिका वर्ग में संध्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में मनन और बालिका वर्ग में रिया प्रथम स्थान पर रहे। सब जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में शेखर और बालिका वर्ग में रितिका ने पहला स्थान पाया। सब जूनियर बालक वर्ग की ऊंची कूद प्रतियोगिता में आदर्श, बालिका वर्ग में प्रियांशी प्रथम स्थान पर रहे। सब जूनियर बालक और बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में सिताबपुर संकुल विजेता और झंडीचौड संकुल उपविजेता रहा। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष सुमन कोटनाला ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। एबीईओ दुगड्डा अमित कुमार चंद, पूर्व पार्षद सुभाष पांडे, समाजसेवी नरेश जोशी, किशोर लखेड़ा, खेल समन्वयक अरुण कुकरेती, सुभाष बड़ोनी और प्रकाश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें