फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेस अस्पताल में खोली जाए कोविड टेस्ट लैब

विज्ञापन
विज्ञापन
यूथ कांग्रेस ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए बेस अस्पताल में कोविड टेस्ट लैब खोलने की मांग की है। एक सूत्री मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

मंगलवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता तहसील पहुंचे, यहां उन्होंने कोटद्वार विधानसभा इकाई के अध्यक्ष विजय रावत की अगुवाई में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कुलवीर सिंह कोटियाल के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। कहा कि वर्तमान में पूरा देश कोरोना वायरस के संक्रमण से त्रस्त है। कहा कि गढ़वाल के चार विधानसभाओं के दस ब्लॉकों के साथ ही नगर की सीमा से सटे यूपी के जिला बिजनौर के दर्जनों गांवों के हजारों लोग कोटद्वार बेस अस्पताल में उपचार कराने आते हैं, लेकिन बेस अस्पताल में कोविड-19 टेस्ट लैब नहीं है। ज्ञापन प्रेषित करने वालों में छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु बहुखंडी, आशीष काला, नीरज बहुगुणा, सूर्यमणि, देवाशीष रावत, सुनील थापा, शिवम नेगी, दिव्यांश रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें