भाबर के उदयरामपुर ढांगी में एक गोशाला में आग लगने से दो मवेशी झुलस गए। पार्षद राकेश बिष्ट ने बताया कि सोमवार देर रात एक बजे उदयरामपुर ढांगी निवासी सुरेंद्र सिंह रौतेला की गोशाला में आग लग गई। मवेशियों की आवाज सुनकर सुुरेंद्र की माता घर से बाहर आईं। गोशाला और भूसाघर में आग की लपटें देख उन्होंने शोर मचाया तो परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और मवेशियों को बाहर निकाला। आगजनि में दो दुधारू मवेशी झुलस गए। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने घटना की सूचना पटवारी को देकर मुआवजे की मांग की।