फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: अबू धाबी में नौकरी कर रहा कोटद्वार का युवक लापता, संपर्क नहीं होने से परिजन परेशान, मदद की गुहार

Wed, 07 Oct 2026 02:22 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार।

सार

अबू धाबी में नौकरी कर रहे कोटद्वार के 28 वर्षीय युवक युवराज से कई दिनों से परिजनों का संपर्क नहीं हो पा रहा है। विदेश में रह रहे बेटे की कोई जानकारी नहीं मिलने से पिता ने मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
अबू धाबी से लापता युवराज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयरामपुर निवासी गोविंद सिंह का पुत्र युवराज (28) अबू धाबी से लापता है। युवराज पिछले पांच वर्षों से अबू धाबी के केटोपी नजदा स्ट्रीट स्थित एक कंपनी में कार्यरत है। पिता गोविंद सिंह के अनुसार, बीते कई दिनों से उनका अपने बेटे से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 24 सितंबर को युवराज से आखिरी बार बातचीत हुई थी। इसके बाद से उससे संपर्क नहीं हो सका। परिवार की ओर से वहां कंपनी से भी युवराज के संबंध में जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही है।

ये भी पढे़ं...उत्तराखंड मौसम:  अक्तूबर की बारिश से ठंड दिखाएगी रंग, गुलाबी नहीं इस बार कड़ाके की सर्दी का होगा अहसास
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे से संपर्क नहीं होने के बाद परिवार की चिंता बढ़ गई है। पिता गोविंद सिंह ने मामले में मदद की गुहार लगाई है। उनकी गुहार पर पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने विदेश मंत्रालय से संपर्क साधा है, ताकि युवराज के संबंध में जानकारी जुटाई जा सके और उसकी तलाश में आवश्यक मदद मिल सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें