गत वर्ष सितंबर के अंतिम सप्ताह में लकड़ीपड़ाव की घटना के बाद कोटद्वार में जिस तरह से सांप्रदायिक तनाव का माहौल बना, उससे स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी के साथ ही सीएम हरीश रावत भी चिंतित नजर आए। अधिकारियों की मानें तो पौड़ी शरदोत्सव के दौरान सीएम ने आला अधिकारियों के साथ मंथन के बाद कोटद्वार में पुलिस का वरिष्ठ अधिकारी बिठाने का मन बना लिया था।
इसी दौरान इसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। एसपी पौड़ी राजीव स्वरुप ने इसकी पुष्टि की है। अधिकारियों के मुताबिक जिले में सीओ का एक और पद बढ़ाने का प्रस्ताव है। अभी तक कोटद्वार और पौड़ी में केवल दो सर्किल हैं, जहां पुलिस क्षेत्राधिकारी बैठते हैं। श्रीनगर में सीओ का नया पद सृजित होगा। एसपी ने बताया कि सिगड्डी सिडकुल में जल्द ही एक पुलिस चौकी स्थापित कर दी जाएगी।