फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार जिले की मांग पर तहसील में धरना प्रदर्शन

Sat, 18 Jun 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कोटद्वार को जिला बनाने की मांग को लेकर बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने तहसील में धरना देकर प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की और शीघ्र कोटद्वार जिले की घोषणा किए जाने की मांग की।
विज्ञापन


शनिवार को कोटद्वार के अधिवक्ताओं ने एसडीएम कार्यालय के समक्ष धरना दिया। इस अवसर पर आयोजित सभा में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज कुमार भट्ट ने कहा कि सरकार क्षेत्रीय जनता की वर्षों पुरानी मांग को अनदेखा कर रही है। सरकार बजट का बहाना बनाकर जिले के सृजन से बच रही है, जिसका खामियाजा सरकार को आने वाले चुनाव में भुगतना पड़ सकता है।

एसोसिएशन के सचिव दीपक रावत ने सरकार को चेताया कि सरकार इसी प्रकार जनभावनाओं की अनदेखी करती रही तो एसोसिएशन क्षेत्रीय जनता को साथ लेकर उग्र आंदोलन छेड़ देगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
विज्ञापन


इस अवसर पर बार एसोसिएशन के सह सचिव शशिकांत बलूनी, हेमेंद्र नौटियाल, ध्यान सिंह नेगी, प्रमोद राणा, राज विमल, सुरेंद्र रावत, रश्मि कोठारी, कुंवर सिंह गुसाईं, प्रकाश रावत, संजय जोशी, जितेंद्र सिंह चौहान, उमेश बिष्ट, अजय पंत और रमेश कुमार वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें