फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में छह घायल, भर्ती

Sat, 18 Jun 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को चार अलग- अलग दुर्घटनाओं में छह लोग घायल हो गए। सभी को राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों ने सबकी हालत सामान्य बताई है। शनिवार सुबह ब्लाक प्रमुुख सुरेश असवाल की पत्नी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य कुसुम असवाल सिद्धबली मंदिर से अपने बेटे की स्कूटी से अपने कुंभीचौड़ निवास की ओर आ रही थी।
विज्ञापन


तभी सड़क पर बने गड्ढे का झटका लगकर वह सड़क पर गिर गई। जिसके कारण उनके चेहरे और सिर पर चोट लग गई। दुर्गापुरी निवासी सूरज सिंह (21) और दुर्गापुरी निवासी रचना (21) बाइक से कोटद्वार की ओर आ रहे थे तभी अचानक बाइक स्लिप होने के कारण वे घायल हो गए।

वहीं, सिमलचौड़ निवासी सावनी देवी धनीशफार्म के पास अपने घर जा रही थी, तभी लकड़ी पड़ाव निवासी शाहरुख नेे बाइक से महिला को टक्कर मार दी। जिसके कारण दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हेलमेट नहीं पहनने के कारण बाइक चालक को अधिक चोट आई है। राहगीरों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाय्रा।
विज्ञापन


चौथी घटना में काशीरामपुर तल्ला निवासी राकेश कुमार अपने घर पर बिजली से चलने वाली आरी से प्लाई काट रहा था। तभी आरी उसके हाथ से छिटकर कर उसके दोनों पैरों पर गिर गई, जिसके कारण उसे दोनों पैर जख्मी हो गए। उसे 108 की मदद से राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें