फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार: रेलवे ने लगातार दूसरे दिन भी रद्द कीं पैसेंजर ट्रेनें, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। भारी बारिश के बीच रेलवे ने लगातार दूसरे दिन मंगलवार को पैसेंजर ट्रेनों का संचालन रद्द कर दिया। वहीं, रेल ट्रैक पर 100 मिलीमीटर पानी का जमावड़ा होने के कारण श्री सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन को लेकर अधिकारी असमंजस में रहे। ट्रेनें रद्द और बसों का रूट डायवर्ट होने के साथ निर्माणाधीन हाईवे बदतर होने के कारण लोग काफी परेशान रहे।
विज्ञापन


कोटद्वार-नजीबाबाद के बीच अलग-अलग जगहों पर रेल ट्रैक पर पानी का जमावड़ा है। नजीबाबाद में फ्लाईओवर के नीचे कोटद्वार ब्रांच लाइन पर 100 मिलीमीटर पानी होने पर रेलवे ने लगातार दूसरे दिन पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया। मंगलवार सुबह नजीबाबाद से प्रात: 8:45 और पूर्वाह्न 11:35 बजे कोटद्वार के लिए चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों का संचालन रद्द कर दिया। जिस कारण कोटद्वार से प्रात: 10:05 और दोपहर 12:55 बजे नजीबाबाद जाने वाली पैसेंजर ट्रेनें भी नहीं चल सकीं। रेल ट्रैक पर भारी जलभराव होने के कारण दिल्ली से कोटद्वार जा रही श्री सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनों को मंगलवार को भी नजीबाबाद में रोक लिया गया। रेलवे अधिकारी फ्लाईओवर के नीचे मोटर पंप की मदद से रेल ट्रैक से पानी निकलवाने में जुटे थे।





जंगल में हाथी ने रोका एक्सप्रेस ट्रेन

कोटद्वार-सनेह रोड रेलवे स्टेशन के बीच बारह ड्रम क्षेत्र में ट्रैक पर मौजूद जंगली हाथी ने कोटद्वार से आनंद विहार जा रही एक्सप्रेस ट्रेन को रोक दिया। काफी देर बाद जब हाथी ट्रैक से हटा। चालक ने हॉर्न बजाते हुए धीरे-धीरे ट्रेन आगे बढ़ाई। हाथी फिर से ट्रैक पर आ गया। करीब 20-25 मिनट तक हाथी ने ट्रेन को रोककर रखा। हाथी हटा, तो कुछ दूर ट्रैक पर पेड़ गिरा मिला। ट्रेन स्टाफ ने यात्रियों की मदद से पेड़ हटाकर रास्ता साफ किया। ट्रेन काफी विलंब से गंतव्य के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन






सड़क से गुजरना भी हुआ मुश्किल



रेल संचालन बुरी तरह चरमराने के बाद परिवहन का एकमात्र विकल्प सड़क मार्ग बचा है। वह भी प्रभावित है। दरअसल श्रावण मास के कांवड़ियों के गुजरने के कारण नजीबाबाद में रूट डायवर्ट किया गया है। कोटद्वार से मैदानी क्षेत्रों में जा रहीं बसें नहर बाईपास से गुजरने के कारण नजीबाबाद नहीं जा पा रही हैं। वहीं नजीबाबाद से बसें कोटद्वार तो आ रही हैं, लेकिन निर्माणाधीन हाईवे की हालत खराब होने से मार्ग से गुजरना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें