फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार: भाजपा के शैलेंद्र सिंह रावत के सिर पर सजेगा मेयर का ताज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कोटद्वार नगर निगम के दूसरे मेयर पद पर भाजपा के शैलेंद्र सिंह रावत का जीतना तय हो गया है। चौथे चक्र की गणना तक वह निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी रंजना रावत से करीब 10 हजार वोटो से आगे चल रहे थे। शैलेंद्र रावत पहले चक्र की गणना से ही लगातार बढ़त बनाए रहे। देर रात तक पीजी कालेज कोटद्वार में मतगणना का काम जारी था।
विज्ञापन

नगर निगम के दूसरे मेयर का ताज पूर्व विधायक भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र सिंह रावत के सिर पर सजना तय हो गया है। उन्होंने रोमांचक मुकाबले में अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी रंजना को पराजित किया। भाजपा प्रत्याशी पहले चक्र से ही बढ़त बनाए हुए थे। पहले चक्र में वोटों का अंतर 3393 वोटों का था, जो दूसरे चक्र में बढ़कर 5554 हो गया। तीसरे चक्र में 6887 और चौथे चरण में 9711 की लीड बन चुकी थी। इसी तर्ज पर अगले चक्रों में भी अंतर बना रहा।
कोटद्वार से भाजपा के पूर्व विधायक रहे शैलेंद्र सिंह रावत की कोटद्वार भाबर में अच्छी पैठ है। भाजपा संगठन का कैडर वोट के साथ ही परंपरागत वोट के सहारे उन्होंने अपनी जीत पक्की कर ली थी। वह लगातार कोटद्वार के विकास के लिए तीसरा इंजन बनकर काम करने का भरोसा देते आ रहे थे। पौड़ी गढ़वाल जिले में केवल दो ही निगम की सीटे हैं, जिन पर सरकार और संगठन की नजर बनी थी। कोटद्वार से शैलेंद्र की जीत सुनिश्चित होने से सरकार और संगठन ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन




कांग्रेस की प्रत्याशी रंजना रावत भी क्षेत्र में लंबे समय से जनता के बीच बनी हुई थी। उन्हें अंतिम क्षणों तक भी जनता के समर्थन और अपनी जीत का पूरा भरोसा था, लेकिन कांग्रेस में कई दिग्गजों के खुले तौर पर विरोध और भीतरघात के कारण वह जीत दर्ज नहीं कर सकी। स्थानीय दिग्गज और पदाधिकारियों का सहयोग न मिलने कांग्रेस लगातार दूसरी बार मेयर पद पर काबिज नहीं हो सकी। कोटद्वार नगर निगम में भाजपा और कांग्रेस समेत कुल छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे।
विज्ञापन


.



.

कोटद्वार नगर निगम एक नजर में



नगर निगम का गठन- 08, दिसंबर, 2017

नगर निगम क्षेत्र के कुुल वार्ड-40



नगर निगम क्षेत्र की कुल आबादी-करीब 1,75,000

नगर निगम में कुल मतदाता-1,18, 808



मतदान- 75, 674 (63.70 प्रतिशत )
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें