फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar: गढ़वाल वन प्रभाग के दमदेवल रेंज में मादा गुलदार की मौत, आपसी संघर्ष बताई जा रही वजह

Wed, 22 Jul 2026 08:54 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, सतपुली(कोटद्वार)

सार

ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम गुलदार को रेस्क्यू कर दमदेवल रेंज मुख्यालय पर लाई है। जहां मेडिकल टीम द्वारा उसका पोस्टमार्टम किया गया।
विज्ञापन
गुलदार की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गढ़वाल वन प्रभाग के दमदेवल रेंज के अंतर्गत रीठाखाल संगलाकोटी मार्ग पर पुराने पशु चिकित्सालय भवन के पास बुधवार को एक गुलदार मृत अवस्था में मिला है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। वन विभाग ने उसे कब्जे में लेकर नियमानुसार विभागीय कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन


Uttarakhand: पीपलकोटी मार्ग चौड़ा करने पर WII असहमत, अध्ययन में मिली बाघ समेत अन्य वन्यजीवों की उपस्थिति

रेंज अधिकारी राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम गुलदार को रेस्क्यू कर दमदेवल रेंज मुख्यालय पर लाई है। जहां मेडिकल टीम द्वारा उसका पोस्टमार्टम किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सकों ने जांच के बाद उसकी मौत की वजह आपसी संघर्ष बताया है। मादा गुलदार की उम्र चार से पांच साल आंकी गई है। पोस्टमार्टम के बाद उसे नियमानुसार नष्ट कर दिया गया है। उसके सभी अंग सुरक्षित बताए गए हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें