फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: कोटद्वार डिपो ने गढ़वाल वासियों के लिए बनाया विशेष रोडमैप

Tue, 03 Mar 2026 06:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
अतिरिक्त बसें लगाई, पहाड़ पर संचालित बसों के चालक-परिचालक किए अलर्ट
विज्ञापन

कोटद्वार। होली पर्व पर गढ़वाल वासियों के लिए कोटद्वार रोडवेज डिपो ने मजबूत रोडमैप बनाया। कोटद्वार से दिल्ली के लिए काफी कम यात्री मिलने के बावजूद बसों को दिल्ली भेजकर गढ़वालवासियों को समय से उनके घर तक पहुंचाने में डिपो ने अहम भूमिका निबाही।
कोटद्वार से दिल्ली के लिए आम दिनों में 15 से 18 बसें संचालित होती हैं। इसके अलावा एनसीआर में नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद के लिए एक-एक बस चलती है। होली पर्व पर दिल्ली व एनसीआर से बड़ी संख्या में गढ़वाल के लोगों के घरों को लौटने की जानकारी मिलने पर कोटद्वार डिपो से दिल्ली के लिए अतिरिक्त बस चलाई गई। दिल्ली एवं एनसीआर के लिए आम दिनों की तरह मंगलवार को भी गिने-चुने यात्री मिले। इसके बावजूद नजीबाबाद व बिजनौर डिपो पर पर्याप्त यात्री मिलने की उम्मीद के साथ दिल्ली रूट पर रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार से दिल्ली से कोटद्वार आ रहीं बसों में यात्रियों की भीड़ नजर आई। एआरएम अनुराग पुरोहित ने बताया कि सभी नई बसों को दिल्ली रूट पर संचालित किया गया है। रविवार को आवश्यकता पड़ने पर दिल्ली से गुरुग्राम के लिए अतिरिक्त बस भेजी गई थी। एआरएम ने बताया कि दिल्ली से कनेक्ट पहाड़ पर संचालित बसों के बेहतर संचालन के लिए चालकों-परिचालकों को छुट्टी नहीं लेने के लिए कहा गया है। बुधवार को दुल्हेंडी को देखते हुए बस संचालन के लिए रोस्टर बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें