फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: मेयर ने नगर निगम कर्मियों के साथ खेली होली

Tue, 03 Mar 2026 06:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। रंगोत्सव पर नगर निगम में होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। पर्यावरण पर्यवेक्षकों, पर्यावरण मित्रों एवं पार्षदों सहित नगर निगम के कर्मचारियों ने एकदूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। मेयर शैलेंद्र सिंह रावत ने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, अपितु समाज में एकता, समरसता और पारस्परिक सद्भाव को सुदृढ़ करने का उत्सव है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए सभी से प्राकृतिक एवं पर्यावरण अनुकूल रंगों का प्रयोग कर स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने पर्यावरण मित्रों के योगदान की सराहना करते हुए उनके निरंतर सेवा भाव के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान कर्मचारियों ने एकदूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं व आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। इस अवसर पर नगर आयुक्त पीएल शाह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें