फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: एथलेटिक्स में कोटद्वार महाविद्यालय दोनों वर्गों में चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला और पुरुष दोनों वर्गों की चैंपियनशिप अपने नाम की।
विज्ञापन

हरिद्वार स्थित एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में 31 अक्तूबर से एक नवंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के 53 महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। दोनों वर्गों में चैंपियन बनकर लौटे महाविद्यालय के खिलाड़ियों का महाविद्यालय पहुंचने पर स्वागत किया गया। महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी डॉ. हीरा सिंह डुंगरियाल ने बताया कि महाविद्यालय लगातार चार वर्षों से महिला और पुरुष दोनों वर्गों की चैंपियनशिप जीतता आ रहा है।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डीएस नेगी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में डॉ. संदीप कुमार, डॉ. मीनाक्षी वर्मा, डॉ. संदीप किमोठी, डॉ. सुमन राणा, डॉ. ऐश्वर्या राणा, डॉ. जितेंद्र सिंह, डॉ. विजयलक्ष्मी, मुकेश जदली सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें