फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: कोटद्वार बार एसोसिएशन सदस्यों का तहसील में धरना जारी, रखा उपवास

सार

कोटद्वार में बार एसोसिएशन के वकील एसडीएम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वकीलों ने एसडीएम कोर्ट और राजस्व न्यायालयों का बहिष्कार कर पांच अधिवक्ताओं ने उपवास शुरू किया है। वे एसडीएम के स्थानांतरण की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटद्वार। कोटद्वार बार एसोसिएशन का एसडीएम के खिलाफ चल रहा धरना शुक्रवार को 12वें दिन भी जारी रहा। धरने में शामिल वकीलों में से पांच ने उपवास शुरू कर दिया है। वकीलों ने एसडीएम कोर्ट समेत राजस्व न्यायालयों का बहिष्कार किया। कोटद्वार तहसील परिसर में कोटद्वार बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नागेंद्र जोशी और उपाध्यक्ष राजीव पटवाल की अगुवाई में शुक्रवार को भी धरना जारी रहा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नागेंद्र जोशी ने बताया कि धरना के अलावा पांच अधिवक्ता उपवास भी कर रहे हैं। कहा कि अधिवक्ता उनके कार्यकाल में निस्तारित सभी वादों की जांच की मांग भी कर रहे हैं। धरने में वक्ताओं ने एक स्वर से एसडीएम के स्थानांतरण की मांग की। कहा कि स्थानांतरण होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। धरने को उत्तराखंड विकास पार्टी के अध्यक्ष मुजीब नैथानी ने समर्थन दिया। धरने में अधिवक्ता ध्यान सिंह नेगी, अखिलेश , ललित , सुनील , रश्मि चंदोला, हुकुम सिंह, शगुप्ता , राजेश आदि अधिवक्ता उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें