फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार : सात बच्चों समेत 107 कर्मचारी पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में कोरोना तेजी से बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को कोटद्वार में सात बच्चे, बेस अस्पताल के नौ कर्मचारियों सहित 107 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर कोरोना उपचार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. प्रवीन कुमार ने बताया कि गाड़ीघाट में एक सात साल का बच्चा, बलभद्रपुर में 10 साल का बच्चा, आमपड़ाव में एक साल की बच्ची, सत्तीचौड़ में एक 12 साल का बच्चा, किशनपुरी में एक 11 साल की बच्ची, काशीरामपुर में एक नौ साल का बच्चा, बालासौड़ में एक किशोरी समेत कई लोग संक्रमित मिले। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों से कोटद्वार आने वाले 11 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर कोरोना मेडिकल किट उपलब्ध करा दी गई है। उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर तेजी से बढ़ रही है। इसमें बच्चों का विशेषकर ध्यान रखें। बहुत जरूरत होने पर ही घर से बाहर निकलें। घर से निकलते हुए मास्क जरूर लगाएं, सैनिटाइजर का प्रयोग करें और सामाजिक दूर का पालन जरूर करें।
एंटिजन टेस्ट में दुगड्डा के एक स्वास्थ्य कर्मी समेत दो पॉजिटिव
दुगड्डा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराई गई कोविड जांच में एक स्वास्थ्य कर्मी सहित दो लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मंगलवार को पीएचसी में पांच कर्मियों को जुकाम, बुखार की शिकायत होने के बाद पांचों की कोविड जांच कराई गई। रैपिड एंटीजन टेस्ट में एक महिला व एक पुरुष संक्रमित मिले। चिकित्साधिकारी डॉ. अंकिता श्राफ ने दोनों संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रहने की हिदायत देते हुए कोरोना मेडिकल किट वितरित की। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन ओपीडी में चिकित्सा जांच के लिए आए हुए मरीजों को कोविड जांच के लिए परामर्श दिया जाता है, लेकिन, अधिकांश मरीज कोरोना जांच कराने से बचते हैं और बाजार में जाकर केमिस्ट से दवाई खरीदकर घर चले जाते हैं। ऐसी स्थिति में कोरोना संक्रमण के बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से कोरोना के लक्षण पाए जाने पर तत्काल डॉक्टर के परामर्श पर कोरोना जांच कराने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें