कोट ब्लॉक मुख्यालय में तीन दिवसीय कोट महोत्सव 23 दिसंबर से आयोजित किया जाएगा। सीएम हरीश रावत इस तीन दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ करेंगे।
विकास क्षेत्र कोट महोत्सव समिति की अध्यक्ष एवं पूर्व प्रमुख चांदनी रावत ने बताया कि 23 से 25 दिसंबर तक आयोजित होने वाले इस महोत्सव का शुभारंभ सीएम हरीश रावत करेंगे। उन्होंने बताया कि महोत्सव के पहले दिन स्कूली बच्चों और महिला मंगल दलों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
24 दिसंबर को लोक गायक प्रीतम भरत्वाण और संगीता ढौंढियाल व साथी कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 25 दिसंबर को लोक गायिका मीना राणा और लोक गायक किशन महिपाल की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसी दिन इनामी कूपन योजना का भी ड्रॉ निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि महोत्सव के सफल आयोजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।