फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूतेर से लौट रहे युवक की हत्या

Wed, 27 Apr 2016 08:53 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पोखड़ा ब्लाक के भदुली गांव में मंगलवार रात न्यूतेर कार्यक्रम से घर लौट रहे एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया है। प्रथम दृष्ट्या घटना की वजह जमीनी विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन


चौबट्टाखाल के प्रभारी तहसीलदार सुभाष ध्यानी ने बताया कि पोखड़ा ब्लाक की तलाई द्वितीय पट्टी के भदुली गांव में मंगलवार की रात मुकेश नामक युवक की शादी का न्यूतेर कार्यक्रम चल रहा था। रात में खाना खाने के बाद अधिकांश लोग अपने घरों को लौट चुके थे। इसी दौरान देर रात गांव निवासी 37 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र आदित्यराम और 27 वर्षीय शशि भूषण पुत्र हरीश चंद्र के बीच कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद मामला शांत हो गया। रात को करीब साढ़े ग्यारह बजे शशि भूषण अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान करीब डेढ़ सौ मीटर दूर रास्ते में मनोज कुमार ने शशि भूषण के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

घटना के कुछ समय बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने जब शशि भूषण को खेत में पड़ा देखा तो वह उसे 108 आपातकालीन सेवा से पोखड़ा अस्पताल लाए, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार को मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार भेज दिया गया।
विज्ञापन



प्रभारी तहसीलदार ने बताया कि मृतक शशिभूषण की पत्नी सुजाता देवी की तहरीर के आधार पर आरोपी मनोज कुमार और उसकी पत्नी हेमंती देवी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तहरीर में कहा गया है कि घटना के वक्त आरोपी मनोज कुमार की पत्नी हेमंती भी उसके साथ थी। प्रभारी तहसीलदार के मुताबिक प्रथम दृष्ट्या घटना की वजह जमीनी विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें