फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवा चौथ : सजा बाजार, महिलाओं ने की जमकर खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




कोटद्वार। करवा चौथ व्रत के लिए बाजार सज गए। सुहागिनों ने पूजन, शृंगार और व्रत की सामग्री की जमकर खरीदारी की। इसके अलावा कपड़ा, आभूषण एवं ब्यूटी पार्लर प्रतिष्ठानों पर भी महिलाओं की खासी भीड़ रही।

शनिवार को शाम के समय बाजार पर जैसे यौवन छा गया। करवा चौथ व्रत की सामग्री, शृंगार के सामान की दुकानें जगमगा उठीं। नगर में कई जगहों पर लगीं विशेष स्टॉल से सुहागिनों ने व्रत खोलने के लिए आवश्यक करवा, थाली, छन्नी, पूजन के लिए कलश, नारियल, चुनरी, कैलेंडर, दीये एवं शृंगार के लिए बिंदी, चूड़ी, सिंदूर, मेहंदी आदि सामान की जमकर खरीदारी की। कई स्टॉल पर तीनों तरह की सामग्री एक साथ पैकेज के रूप में दी जा रही थीं। चमक-दमक का असर कहीं-कहीं केवल मिट्टी के करवे लेकर बैठे लोगों की बिक्री पर पड़ा। दूसरी ओर नगर के लगभग सभी ब्यूटी पार्लर न केवल फुल रहे, बल्कि कई जगहों पर महिलाओं को सजने-संवरने के लिए काफी प्रतीक्षा करनी पड़ी।
विज्ञापन






लैंसडौन। महिलाओं के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों से लैंसडौन आई महिलाओं ने सुहाग की सलामती के पर्व के लिए पूजन सामग्री, सजने संवरने के सामान की खरीददारी की। कॉस्मेटिक, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, पूजन सामग्री की दुकानों में महिलाओं की भीड़ रही। करवा चौथ के व्रत को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं में उत्साह दिखा।





जयहरीखाल। कस्बे में चौथ माता के मंदिर को सजाया गया। मुख्य बाजार जयहरीखाल-गुमखाल में साड़ी, चूड़ियों की दुकानों से लेकर मिट्टी के करवे, नारियल, मेहंदी, पूजन सामग्री सहित महिलाओं के शृंगार की दुकानें सजी रहीं। दुकानदार अखिलेश व सूरज ने बताया कि इस बार बाजार अच्छा रहा। युवा से लेकर बुजुर्ग महिलाएं भी बाजार पहुंचीं।
विज्ञापन




.

बैजरो। करवा चौथ व्रत बीरोखाल, नैनीडांडा के पर्वतीय क्षेत्रों के गांवों में भी धूमधाम से मनाया जाने लगा है। इसे देेखते हुए बैजरो, बीरोंखाल, धुमाकोट, थलीसैंण में बड़ी संख्या में महिलाएं बाजारों में पहुंचीं और जमकर आवश्यक सामान की खरीदारी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें