फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मवीर जयानंद भारतीय को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
शैलशिल्पी विकास संगठन ने एतिहासिक पौड़ी कांड की वर्षगांठ को शैलशिल्पी पराक्रम दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जयानंद भारतीय का स्मरण किया गया। कार्यक्रम में शैलशिल्पी कर्मवीर जयानंद भारतीय सम्मान 2020 के लिए सुरेंद्र लाल आर्य, डा. सबल सिंह, आरडी मन्यारी के नामों की घोषणा की गई।
विज्ञापन

सिम्मलचौड़ स्थित पुस्तकालय में आयोजित कार्यक्रम में संगठन के संयोजक विकास कुमार आर्य ने कहा कि 6 सितंबर 1932 को कर्मवीर जयानंद भारतीय ने अपनी वीरता का परिचय देते हुए मंडल मुख्यालय पौड़ी में तत्कालीन अंग्रेज गवर्नर मैलकम हेली के स्वागत दरबार को खंडित कर गढ़वालियों पर लगने वाले राष्ट्रद्रोह के कलंक को साफ किया। संगठन के अध्यक्ष शिव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सुरेंद्र लाल आर्य, डा. सबल सिंह, शूरवीर खेतवाल, मनवर सिंह आर्य, पूर्व प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश कोटला, अनूप पाठक, सुनील कुमार, विनीता भारती, अनिल कुमार, सतीश प्रकाश, श्रद्धानंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें