फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षदों ने चौकी इंचार्ज को बताई समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
भाबर के कलालघाटी पुलिस चौकी में नवनियुक्त चौकी इंचार्ज कमलेश शर्मा से मुलाकात कर क्षेत्र के नगर निगम पार्षदों ने ज्ञापन सौंपा। पार्षदों ने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

मालिनी पार्षद संघ के अध्यक्ष एवं पार्षद जगदीश मेहरा, पार्षद राकेश बिष्ट, पार्षद सुखपाल शाह, पार्षद शैलेश शैलेंद्र डबराल, पार्षद विवेक शाह, पार्षद मनीष भट्ट ने चौकी इंचार्ज से क्षेत्र में अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टरों और डंपरों पर रोक लगाने की मांग की। ऐसा न करने पर पार्षदों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने पुलिस से क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री, कण्वाश्रम एवं अन्य स्थानों में शरारती तत्वों पर रोक लगाने, फेरीवालों, श्रमिकों एवं किराएदारों के सत्यापन कराने की बात कही। इसके साथ ही पार्षदों ने क्षेत्र में पुलिस की रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें