कण्वाश्रम में चार दिवसीय कण्वाश्रम महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक और खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। क्रॉस कंट्री दौड़ में भारतीय सेना के धावक प्रीतम सिंह और बालिका वॉलीबाल प्रतियोगिता में बाल भारती पब्लिक स्कूल ने डेफोडिल्स स्कूल को हराकर खिताब अपने नाम किया।
खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ क्रॉस कंट्री सीनियर वर्ग की दौड़ से हुआ। इसमें इन दिनों छुट्टी पर आए सेना के जवान धावक प्रीतम सिंह ने प्रथम, विपिन ने द्वितीय और गौरव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में माधवी, सृष्टि बिष्ट और निकिता क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग में शिवम भंडारी, मोहित गुसाईं और रंजीत सिंह क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। क्रॉस कंट्री दौड़ में सरस्वती देवी (56) ने प्रतिभाग कर दौड़ पूरी की।
जलेबी दौड़ में रिंकी नेगी ने प्रथम, नीतू असवाल ने द्वितीय और नमिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बोरी दौड़ में नमिता, दुर्गा भंडारी और विनीता क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। कुर्सी दौड़ में अनीता रावत ने प्रथम, सरोज ने द्वितीय और राखी रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में यूथ फाउंडेशन के प्रशिक्षुओं के साथ ही अंकित कोटला और ग्रुप ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की तालियां बटोरीं। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष मंजुल डबराल, प्रेस क्लब कोटद्वार के अध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, जितेंद्र डोबरियाल, पार्षद सौरभ नौडियाल, मनीष भट्ट, प्रकाश बलोधी, किशन गुसाईं, गौरव जोशी, रघुवीर सिंह, नवीन केष्टवाल, राजीव डबराल, पंकज कबडियाल, वीरेंद्र भारद्वाज मौजूद रहे।
इंसेट
आज होने वाले कार्यक्रम
- लोकगायिका करिश्मा शाह और लोकगायक रूहान भारद्वाज की प्रस्तुतियां
- बालक और बालिका कबड्डी और वॉलीबाल फाइनल मैच
- विद्यालयों के सांस्कृतिक कार्यक्रम