फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण को लेकर कांडई के ग्रामीणों का प्रदर्शन

Wed, 17 Feb 2016 07:28 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
बल्ली-कांडई-ग्वीराला मोटर मार्ग का निर्माण नहीं होने सेे नाराज कांडई ग्रामपंचायत के ग्रामीणों ने कोटद्वार की सड़कों पर ढोल दमाऊं के साथ उतरकर लोक निर्माण विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने नायब तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

बुधवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य बल्ली जगदीश प्रसार बेबनी के नेतृत्व में कांडई गांव के ग्रामीण हिंदू पंचायती धर्मशाला में एकत्र हुए। उन्होंने ढोल दमाऊं के साथ झंडाचौक होते हुए तहसील तक जुलूस निकाला। उन्होंने तहसील में ढोल दमाऊं और जागरों के साथ प्रदर्शन किया और पीडब्लूडी के अधिकारियों को मौके पर बुलाने और वार्ता की मांग को लेकर एसडीएम ऑफिस के आगे धरना दिया।
इस अवसर पर आयोजित सभा में क्षेत्र पंचायत सदस्य जगदीश प्रसाद बेबनी ने लोक निर्माण विभाग पर क्षेत्रीय जनता का उत्पीड़न का आरोप लगाया। कहा कि बल्ली-कांडई-ग्वीराला मार्ग के लिए वर्ष 2006 में एक करोड़ के लगभग धनराशि अवमुक्त हुई थी। विभाग ने वर्ष 2011-12 में एक किमी सड़क जिला प्लान से कटवा दी और कांडई गांव से 700 मीटर पहले ही निर्माण कार्य बंद चलता बना। वर्तमान में तीन माह पूर्व से सड़क निर्माण के लिए विधिवत स्वीकृति और शासनादेश जारी हो रखा है, लेकिन लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की मनमानी के कारण मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जा रहा है। उन्होंने विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब तीन महीने पहले सड़क निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है तो विभाग आखिर क्यों मार्ग पर कार्य प्रारंभ नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपा देवी, ग्राम प्रधान कांडई हरेंद्र सिंह नेगी, डॉ. डीसी बेबनी, त्रिलोक सिंह नेगी, प्रताप सिंह नेगी, राजपाल सिंह, आनंद सिंह, नारायण सिंह, जगदीश सिंह, रमेश सिंह, जयपाल सिंह, विक्रम सिंह, गुड्डी देवी, रामप्यारी देवी, देवेंद्र सिंह, कांन्ति ज्वाला, चंडी प्रसाद कुकरेती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें