फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: कालेश्वर महादेव की चल विग्रह डोली यात्रा संपन्न, मंदिर पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




लैंसडौन। कालेश्वर महादेव की चार दिवसीय चल विग्रह डोली यात्रा बृहस्पतिवार देर रात कालेश्वर मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। कालेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेश ध्यानी ने बताया कि डोली यात्रा ने इस बार 12 किमी की पैदल यात्रा कर बिंदेश्वर महादेव से भी मिलन किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रथम दिन डोली यात्रा ने हरिद्वार में स्नान करने बाद सिद्धबली मंदिर कोटद्वार, दुर्गा मंदिर, हनुमान मंदिर दुगड्डा, देवी मंदिर फरसुला, धोबीघाट, पालकोट, डेरियाखाल स्थित मंदिरों के दर्शन किए। दूसरे दिन डोली यात्रा मोहरा, गुरु गोरखनाथ मंदिर, सीला महादेव, देवी मंदिर बरस्वार, ढौंडियाल महादेव चमेठा, मधुगंगेश्वर महादेव, नौ दुर्गा मंदिर चाई व रघुनाथ मंदिर जयहरीखाल पहुंची। तीसरे दिन डोली यात्रा दंगलेश्वर महादेव, एकेश्वर महादेव व थलीसैंण के सुदूर जंगलों में स्थित बिंदेश्वर महादेव में 12 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर पहुंची। अंतिम दिन डोली यात्रा ग्वारु देवी मंदिर स्यूंसी, हनुमान मंदिर स्यूंसी, गौपथ आश्रम ककरौड़ा, कठुलिया महादेव होते हुए ताड़केश्वर महादेव पहुंची, जहां पर सांध्यकालीन आरती की गई। यात्रा मार्ग पर कई जगह डोली यात्रा का लोगों ने स्वागत किया। यात्रा में सतेश्वर प्रसाद बौठियाल, राजेश ध्यानी, भास्कर ढौंडियाल, संजय कन्नौजिया, धीरेंद्र धस्माना, राजेंद्र सिंह बिष्ट और सुमन बिष्ट आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें