फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: कैकेयी के वरदान से राम को मिला 14 वर्ष का वनवास

Tue, 10 Nov 2026 04:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। सनेह क्षेत्र के अंतर्गत कुंभीचौड़ चौराहा स्थित मंच पर चल रही रामलीला में चौथे दिन सोमवार रात वनवास लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। कैकेयी द्वारा राजा दशरथ से दो वरदान मांगने से लेकर भगवान श्रीराम के वन गमन तक के प्रसंगों का कलाकारों ने सजीव मंचन कर दर्शकों को भावुक कर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बाल रामलीला कमेटी के अध्यक्ष संजय सिंह रावत, मनकामेश्वर कीर्तन मंडली और विशिष्ट अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया। लीला में रानी कैकेयी ने राजा दशरथ से अपने दो पुराने वरदानों के तहत भगवान श्रीराम के लिए 14 वर्ष का वनवास और भरत के लिए राजगद्दी मांगी। पुत्र मोह और वचनबद्धता के बीच फंसे राजा दशरथ का व्याकुल होकर मूर्छित होना और उनका विलाप देखकर दर्शक भावुक हो उठे। इसके बाद श्रीराम, सीता और लक्ष्मण ने माताओं से आशीर्वाद लेकर वन की ओर प्रस्थान किया। सुमंत को उनके साथ भेजकर श्रीराम को वापस लाने का दशरथ का प्रयास भी आकर्षण का केंद्र रहा।
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष जगमोहन सिंह रावत, उपाध्यक्ष दीपक पांडे, सचिव अरुण बहुगुणा, मनीष रावत, सतीश चंद्र, गजेंद्र बिष्ट और सत्येंद्र रावत मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें