फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: मानदेय बढ़ोतरी की स्थिति स्पष्ट करने की मांग

Tue, 10 Nov 2026 04:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने तहसील में धरना देकर की नारेबाजी
विज्ञापन

कोटद्वार। मानदेय में बढ़ोतरी की मांग को लेकर दुगड्डा ब्लॉक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रदेश सरकार ने दिसंबर माह से मानदेय बढ़ाने की घोषणा तो कर दी है लेकिन बढ़ोतरी की वास्तविक राशि स्पष्ट नहीं की गई है। संगठन ने निर्णय लिया है कि जब तक मानदेय वृद्धि को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
मंगलवार को जिलाध्यक्ष बसंती रावत और ब्लॉक अध्यक्ष संगीता भट्ट के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तहसील परिसर में एकत्र हुईं। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर धरना दिया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कई तरह की जिम्मेदारियां सौंपी जाती है लेकिन इसके बावजूद उन्हें बेहद कम मानदेय दिया जा रहा है। इससे परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संगठन 23 अक्तूबर से कार्य बहिष्कार पर है। दो नवंबर को देहरादून में प्रदेशव्यापी रैली भी निकाली गई थी। संगठन ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में प्रतिदिन 140 रुपये और सहायिकाओं व मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में प्रतिदिन 70 रुपये की बढ़ोतरी की मांग की थी। नौ नवंबर को मुख्यमंत्री ने दिसंबर से मानदेय बढ़ाने की घोषणा की लेकिन कितनी वृद्धि होगी, यह स्पष्ट नहीं किया। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर फिलहाल आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

धरने में कोषाध्यक्ष रोशनी देवी, सह कोषाध्यक्ष संपत्ति देवी, कल्पना बिष्ट, सरिता, दीपा भट्ट, अंबिका रावत, मंजू देवी, देवकी नेगी, बबीता देवी, कादंबरी, अनीता कंडारी, राखी डबराल, गीता देवी, कविता रावत, पूनम नेगी, सरोज, मधु, कुसुम देवी और पुष्पा देवी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें