फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी : बालकों के जूनियर और सीनियर वर्ग में ब्लू हाउस जीता

Wed, 24 Dec 2025 05:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रैडल पब्लिक स्कूल में खेल सप्ताह के चौथे दिन हुए रोचक मुकाबले
विज्ञापन

कोटद्वार। क्रैडल पब्लिक स्कूल में तुलसी पूजन एवं क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया गया। वहीं, वार्षिक खेल सप्ताह के चौथे दिन दो वर्गों में बालक-बालिकाओं की कबड्डी और लंबीकूद के रोमांचकारी मुकाबले हुए।
बुधवार को प्रबंधक रेणुका गुसाईं, राजीव गुसाईं ने खिलाड़ियों से परिचय कर प्रतियोगिताओं की शुरुआत की। जूनियर वर्ग में बालिकाओं की कबड्डी प्रतियोगिता में येलो हाउस ने प्रथम, ग्रीन हाउस ने द्वितीय एवं ब्लू हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में ब्लू हाउस प्रथम, ग्रीन हाउस द्वितीय एवं येलो हाउस तृतीय रहा। सीनियर वर्ग में बालिकाओं की कबड्डी प्रतियोगिता में रेड हाउस ने प्रथम, येलो हाउस ने द्वितीय एवं ब्लू हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में ब्लू हाउस प्रथम, ग्रीन द्वितीय एवं येलो तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जूनियर वर्ग में बालिकाओं की लंबी कूद में आरुषि रावत, अंशिका रावत, प्रियांशी रावत, बालक वर्ग में अभिराज, शिवम, वेदांत क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। सीनियर वर्ग में बालिकाओं की लंबी कूद में अनुष्का रावत, प्रियांशी नेगी, उर्मिला रावत और बालक वर्ग में अनुराग सिंह, अरनव एवं मनन नेगी क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। संचालन नेहा बडोला, पूजा रावत, अनीता डंडरियाल ने किया। निर्णायक की भूमिका में राजेश कुमार, योगेश रावत रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें