फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाबड़ के लोगों ने जलसंस्थान के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कोटद्वार तहसील में जलसंस्थान के खिलाफ प्रदर्शन करते कालाबड़ के लोग। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
पेयजल किल्लत से परेशान नगर निगम वार्ड नंबर 12 कालाबड़ के लोगों का आखिर सब्र का बांध टूट गया। लोगों ने तहसील में आकर जलसंस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्या का समाधान कराने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर फरवरी से पानी के बिलों का भुगतान नहीं करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कालाबड़ के अंतर्गत कालीदास मार्ग के लोग तहसील पहुंचे। उन्होंने जलसंस्थान के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर लोगों ने जलसंस्थान पर क्षेत्र में नियमित जलापूर्ति नहीं करने का आरोप लगाया। कहा कि उनके क्षेत्र में डिग्री कॉलेज के पास स्थापित ट्यूबवेल से पेयजल आपूर्ति की जाती है। लेकिन, उस ट्यूबवेल की मोटर हमेशा खराब रहती है। महीने में चार बार मोटर खराब होने के कारण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी अधिकारी लापरवाह बने हैं। विभागीय कार्यप्रणाली का खामियाजा क्षेत्र के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। मोटर फुंकने पर विभाग की ओर से पानी की अतिरिक्त व्यवस्था तक नहीं की जाती है। लोगों को 12 महीने पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ता है। वर्तमान में सर्दियों में भी मोटर फुंकने से लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। शिकायत करने के बाद भी विभाग के अधिकारी उनकी समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं। उन्होंने चेताया कि विभाग की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हुआ तो वे फरवरी माह से पानी के बिलों का भुगतान नहीं करेंगे। इस अवसर पर विमला नेगी, उर्मिला नेगी, कंचन नेेगी, रेखा देवी, मंजू देवी, शोभा देवी, अंजू उनियाल, उमा देवी, कुसुम रावत, आरती रावत, धनपाल सिंह नेगी, जगदीश सिंह रावत, उर्मिला देवी, आशीष जदली, विपिन कोटनाला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें