फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: अंतिम समय तक जनसरोकारों के लिए काम करते रहे पत्रकार देवेंद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। पत्रकार देवेंद्र सिंह की पुण्य तिथि पर आयोजित गोष्ठी में उनके योगदान पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के लिए देवेंद्र सिंह की कलम और उनकी आवाज आखरी पलों तक उठती रही।
विज्ञापन

व्यापार मंडल सभागार में हुई गोष्ठी में विचार रखते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रमोहन बर्थवाल ने कहा कि देवेंद्र सिंह ने अपनी पत्रकारिता जीवन में हमेशा जनसरोकारों के लिए काम किया। वह एक जीवंत पत्रकार के साथ ही एक अच्छे इंसान भी थे। मुजीब नैथानी ने देवेंद्र को पुष्प अर्पित करते हुए उनके सम्मान में उनकी सोच को उजागर करते हुए अपनी बात रखी। इस अवसर पर देवेंद्र सिंह की छोटी पुत्री निवेदिता ने सभी लोगों का कार्यक्रम में आभार जताया। कार्यक्रम में देवेंद्र के साथी रहे पत्रकार उमेद सिंह रावत, उमेश नौटियाल, अतुल भट्ट, डॉ. जेपी ध्यानी, एडवोकेट ध्यान सिंह नेगी, कामरेड बच्चन सिंह, पुष्कर पंवार, मनोज नौडियाल, अभिषेक, जनवादी विचारक पत्रकार कामरेड विपिन उनियाल भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार सूरज कुकरेती ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें