फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोंटी सुपर स्टार द्वारीखाल ने जीता क्रिकेट टुर्नामेंट

विज्ञापन
ट्राफी के साथ जोंटी सुपर स्टार द्वारीखाल की टीम। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
गेंद मेला सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा समिति डाडामंडी की ओर से खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जोंटी सुपर स्टार द्वारीखाल के नाम रहा।
विज्ञापन

रविवार को खेल मैदान डाडामंडी में मदनपुर और जोंटी सुपर स्टार द्वारीखाल के बीच फाइनल मैच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मदनपुर की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 152 रन बनाए। रोशन से सर्वाधिक 35 रनों को योगदान दिया। जोंटी सुपर स्टार की ओर से कपिल ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जोंटी सुपर स्टार की टीम ने 19वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की। जोंटी सुपर स्टार की ओर से कपिल ने सर्वाधिक 49 रन बनाए। उन्हें मैन ऑफ द सीरीज का खिताब से नवाजा गया। अंपायर की भूमिका विजयमान बिष्ट और राजेश रावत ने निभाई। समापन समारोह में क्षेत्र पंचायत सदस्य यशपाल रावत और होटल व्यवसायी अंकित बेबनी ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष प्रमोद चौहान, शशीदेव डोबरियाल, महाराज सिंह नेगी, आनंद सिंह रावत, विकास चौधरी, सूरत सिंह रावत, आदर्श रावत, मंदीप तिवारी, राजेंद्र सिंह रावत, आशीष रावत, गजेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें