फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: सैन्य सम्मान के साथ जवान संदीप सिंह रावत को दी अंतिम विदाई

Wed, 13 May 2026 05:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
अंत्येष्टि में उमड़ा जन सैलाब, देहरादून में सड़क हादसे में हुई थी मृत्यु
विज्ञापन

शोक में बंद रहा कोटड़ी बाजार व विद्यालय
कोटद्वार। देहरादून में सड़क हादसे में मृत राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात तीन गढ़वाल राइफल्स के जवान संदीप सिंह रावत का पार्थिव शरीर बुधवार को उनके आवास पर लाया गया। गढ़वाल राइफल्स की टुकड़ी ने उन्हें अंतिम सलामी दी। पैतृक घाट पर सैन्य सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की गई। शोक में कोटड़ी बाजार व राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटड़ी बंद रहे।
रिखणीखाल ब्लॉक के अंतर्गत कोटड़ी वल्ली गांव निवासी संदीप सिंह रावत (28) आठ साल पहले तीन गढ़वाल राइफल्स में भर्ती हुए। वर्तमान में वह राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात थे और उनकी तैनाती जम्मू कश्मीर में थी। उनकी शादी एक साल पहले ही हुई थी और पांच मई को शादी की सालगिरह मनाने के लिए वे छुट्टी पर घर आए हुए थे। मंगलवार को वह अपने भाई कुलदीप सिंह के साथ बाइक से किसी काम से देहरादून जा रहे थे।
विज्ञापन

लालतप्पड़ के समीप उनकी बाइक मार्ग पर बने कट के समीप खड़ी स्कूल बस से टकरा गई थी। दोनों घायलों को उपचार के लिए हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट ले जाया गया था जहां उपचार के दौरान संदीप सिंह ने दम तोड़ दिया। वह अपने पीछे पत्नी पूजा देवी, पिता अर्जुन सिंह व माता लक्ष्मी देवी को छोड़ गए। उनकी दो बहनों हेमा और टीमा की शादी हो चुकी है। घटना में घायल हुए भाई कुलदीप सिंह का उपचार चल रहा है। वह भी सेना में कार्यरत हैं।
विज्ञापन

बुधवार को संदीप सिंह के पार्थिव शरीर को उनके आवास पर लाया गया। यहां गढ़वाल राइफल्स के जवानों की टुकड़ी ने उन्हें अंतिम सलामी दी। लैंसडौन के विधायक दिलीप रावत ने उनके निधन पर शोक जताया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद पैतृक घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें