फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: सिनेमा व शिक्षा विषय पर पीजी कॉलेज में हुई कक्षा सेमिनार

Wed, 13 May 2026 05:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय पीजी कॉलेज के बीएड विभाग में प्रथम सेमेस्टर के प्रशिक्षुओं के लिए आर्ट व ड्रामा के अंतर्गत सिनेमा व शिक्षा विषय पर कक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो. डीएस नेगी ने दीप प्रज्ज्वलन कर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सिनेमा समाज का दर्पण होता है। भावी शिक्षकों के लिए इसके शैक्षिक उपयोग की समझ अत्यंत आवश्यक है। बीएड विभागाध्यक्ष प्रो. रमेश सिंह चौहान ने प्रशिक्षुओं को फिल्म समीक्षा की बारीकियों से अवगत कराया और बताया कि सिनेमा का भी शैक्षिक दृष्टिकोण से मूल्यांकन किया जा सकता है। प्रशिक्षुओं ने गुठली लड्डू फिल्म का अवलोकन कर उसकी समीक्षा रिपोर्ट तैयार की। कार्यक्रम की रूपरेखा डॉ. सुशील चंद्र बहुगुणा ने प्रस्तुत की। डॉ. डीके मौर्य के संचालन में हुए आयोजन में प्रो. सुषमा भट्ट, डॉ. एसके आर्य सहित अनेक प्राध्यापक व प्रशिक्षु उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

.
फोटो समाचार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें