फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनधन खाते के नाम पर ठगी, महिला गिरफ्तार

Wed, 07 Dec 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
विज्ञापन
जनधन खाते के नाम पर ठगी - फोटो : self
विज्ञापन
जनधन खातों में ढाई लाख रुपया डलवाने के नाम पर लोगों से एक-एक हजार रुपये ठगने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला की पहचान सुनीता देवी निवासी नजीबाबाद, जिला बिजनौर के रूप में हुई है। उसके पास से पांच बैंकों की पासबुक और 1500 रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन


बुधवार को महिला को कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उसे पौड़ी जेल भेजने के आदेश दिए। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला पिछले दो हफ्ते से शहर से सटे गांवों में लोगों को उनके जनधन के खातों में ढाई लाख रुपये डलवाने का झांसा देते हुए प्रति खाताधारक एक-एक हजार रुपये ले रही थी। अब तक 12 महिलाओं को वह ठग चुकी थी।

लोगों को विश्वास में लेने के लिए महिला नोटबंदी से अब तक की पूरी कहानी उन्हें सुनाती थी और फिर उनसे रकम ऐंठ लेती थी। विश्वास दिलाने के लिए वह खुद को राष्ट्रीय बैंकों की सदस्य बता रही थी और जनधन बैंक खाते की पासबुक की एक फोटोप्रति भी ले रही थी।
विज्ञापन


सनेह चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक सतेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि सनेह मल्ला गांव की महिलाओं ने पुलिस से इस मामले की शिकायत की थी। मंगलवार शाम को आरोपी महिला को लालपानी हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। सनेह की महिलाओं ने इस मामले में पुलिस को एक लिखित तहरीर भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें