ग्राम पंचायत जखंड व चाचकंडा को निर्मल ग्राम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। गांव में विकास कार्य की गुणवत्ता एवं ग्राम स्वच्छता अभियान के लिए सरकार की ओर से यह पुरस्कार दिया गया।
शनिवार देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम पंचायत जखंड के प्रधान रामेश्वर लखेड़ा व चाचकंडा की प्रधान नौरती देवी को पतंजलि योगपीठ के आचार्य बालकृष्ण ने सम्मानित किया। केंद्र सरकार की निर्मल ग्राम पुरस्कार के तहत इन ग्राम पंचायतों को आठ-आठ लाख रुपये की धनराशि भी अवमुक्त की गई। रामेश्वर लखेड़ा व नौरती देवी ने बताया कि सरकार की ओर से दी गई धनराशि को गांव के विकास कार्यों में खर्च किया जाएगा।