फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: जयहरीखाल की सड़क दो माह से ठप, ग्रामीण पैदल चलने को मजबूर

Tue, 28 Apr 2026 06:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
2.25 करोड़ की सड़क बनी सफेद हाथी, ग्रामीण लोनिवि हस्तांतरण की मांग पर अड़े
विज्ञापन

सतपुली। जयहरीखाल विकासखंड की सगवाड़ी मोटर मार्ग पिछले दो माह से यातायात के लिए पूरी तरह ठप है। सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण ग्रामीणों को मुख्य मार्ग तक तीन किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा है। ग्रामीण अब इस सड़क को लोनिवि को हस्तांतरित करने की मांग करने लगे हैं।



ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग जनवरी 2024 में 2.25 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृत हुआ था। सतपुली सिसल्डी मोटर मार्ग पर स्थित किमार से सगवाड़ी तक तीन किलोमीटर लंबी यह सड़क ग्रामीण निर्माण विभाग (आरडब्लूडी) कोटद्वार द्वारा डेढ़ वर्ष के निर्माण कार्य के बाद गांव तक पहुंची थी। हालांकि, निर्माण के बाद से ही सड़क पर बार-बार मलबा आने और कई पुश्तों के ध्वस्त होने के कारण यह कभी भी एक सप्ताह भी सुचारू रूप से नहीं चल पाई। ग्रामीणों में सड़क बनने की खुशी जल्द ही निराशा में बदल गई। विभागीय अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बावजूद मार्ग की मरम्मत नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ग्रामीण प्रमोद सिंह, शरत सिंह, भजन सिंह, गांधी सिंह, दुर्गा देवी और रामचंद्र सिंह ने आरडब्लूडी के रवैए पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक और लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज को एक ज्ञापन भेजा है। इस ज्ञापन में उन्होंने उक्त सड़क को लोनिवि को हस्तांतरित करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि 2.25 करोड़ रुपये की लागत से बनी यह सड़क अब सफेद हाथी साबित हो रही है।







सड़क का रिवाइज आगणन बनाकर अधिकारियों को भेजा गया है। बजट मिलने के बाद काम शुरू करवाया जाएगा।



-चंद्रकिशोर गौड़, अवर अभियंता आरडब्लूडी कोटद्वार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें