फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: बेहतर स्वास्थ्य के लिए मानसिक बेचैनी से बचाव जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। स्वमन समूह की ओर से आयोजित संगोष्ठी में बेहतर स्वास्थ्य के लिए मानसिक बेचैनी से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया। कुंभीचौड़ में वरिष्ठ साहित्यकार योगेश पांथरी के नेतृत्व में आयोजित संगोष्ठी में मानसिक अवसाद के कारणों और उनके समाधान पर चर्चा की गई। सेवानिवृत्त शिक्षक जागेश्वर जोशी ने मन और सामान्य व्यवहार से जुड़ीं मानसिक स्थिति पर चर्चा करते हुए कहा कि जिस तरह मन की स्थितियां बदलती रहती हैं, उसी तरह तनाव के समय भी उनमें बदलाव आता है। उन्होंने कार्टून के माध्यम से मानसिक स्थितियों को दर्शाया। ऊर्जा उपचार विशेषज्ञ गणेश काला ने तनाव को कम करने के लिए ध्यान लगाने पर जोर दिया।
विज्ञापन




प्रशांत कुकरेती ने कहा कि मोबाइल फोन रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा तो हो गए हैं, लेकिन विचारों और भावनाओं पर इसे हावी होने से रोकने के लिए जीवनशैली में बदलाव और मोबाइल फोन से कुछ दूरी बनाए रखना जरूरी है। पीजी कॉलेज में शिक्षा संकाय की प्रवक्ता डॉ. रश्मि बहुखंडी ने बताया कि मन में एक साथ कई विचार आते हैं और मस्तिष्क उसी के अनुसार काम करता है। उन्होंने मन को तनाव से मुक्त रखने के लिए अपने आस-पास छोटी-छोटी खुशियां तलाशने पर जोर दिया। निधि पांथरी के संचालन में आयोजित संगोष्ठी में सुशील चंद्र पांथरी, अरुण पांथरी, प्रफुल्ल पांथरी, प्रशांत कुकरेती, अभिषेक डबराल, प्रमोद बंसल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें