एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफीसर्स एसोसिएशन की बैठक में निदेशालय स्तर पर लंबित प्रशासनिक अधिकारी व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर शीघ्र ही पदोन्नति सूची जारी करने की मांग उठाई गई।
जिलाध्यक्ष चंदमणी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कर्मचारियों ने कहा कि पदोन्नति व समायोजन में काउंसिलिंग के मानक तय होने चाहिए। उन्होंने वर्तमान पदोन्नति सूची में काउंसिलिंग व्यवस्था लागू नहीं करने की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि पदोन्नति में कार्मिकों को सुविधाजनक स्थान दिया जाए। इसके अलावा बीमार, विकलांग, विधवा, तलाकशुदा व महिला श्रेणी के कार्मिकों को वरीयता के आधार से सुगम स्थानों में ही पदोन्नति दी जानी चाहिए। इस मौके पर आलोक रावत, भारत बिष्ट, सीताराम पोखरियाल, जेपी धस्माना, सुजीत रावत, हरीश कुमार, रजनी पांथरी और रोहित बिष्ट आदि थे। ब्यूरो