फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: कसाना में पिछले पांच साल में हुई अनियमिताओं की होगी जांच

Thu, 06 Nov 2025 10:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
बैजरो/नैनीडांडा। विकासखंड नैनीडांडा के ग्राम पंचायत कसाना वल्ला में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत खुली बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर ग्रामीणों ने पिछली ग्राम पंचायत के कार्यकाल में हुई अनियमिताओं की जांच की मांग उठाई। कहा कि गांव में पानी, पैदल रास्ते व सोलर लाइट से जुड़ी समस्याओं का समाधान होना चाहिए।
विज्ञापन

बैठक में कसाना के निवासी व कनिष्ठ प्रमुख राजेन्द्र पटवाल ने कहा कि विगत पांच सालों में उनकी ग्राम पंचायत में कई वित्तीय अनियमितता हुई हैं। विकास व निर्माण के काम केवल कागजों में हुए हैं। आलम यह है कि पूरी ग्राम सभा में रास्ते खस्ताहाल है। पेयजल की भारी किल्लत बनी हुई है। जो काम कराए गए हैं, उसकी मजदूरी तक नहीं मिली है, जबकि पैसा खंड विकास कार्यालय से निकल गया है। कागजों में ज्यादा सौर ऊर्जा की लाइटें खरीदी गई हैं, लेकिन उतनी लगी नहीं है। जिसकी जांच की मांग ब्लॉक प्रमुख व बीडीओ से की गई। ग्रामीणों ने कहा कि आगे के काम तब शुरू होंगे, जब पुराने कामों की जांच होकर गलत ढंग से निकाले गए पैसों की जांच व कार्रवाई होगी। खंड विकास अधिकारी प्रमोद पांडेय ने दो सप्ताह के भीतर विगत पांच साल के कार्यों व उसके भुगतान की जानकारी देने का भरोसा दिलाया।
ब्लाक प्रमुख प्रकीर्ण नेगी ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि गांव में जो भी कार्य जरूरी है वे प्राथमिकता के आधार पर कराए जाएंगे। पूर्व के कार्यों की भी निष्पक्ष जांच की जाएगी। बैठक में ग्राम प्रधान यशपाल रावत, प्रेम सिंह, बीरेंद्र पटवाल, पंकज पटवाल, दर्शन सिंह, भरोषी देवी, एडीओ पंचायत हुसैन अली के साथ ही कृषि, पशुपालन व वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें