कोटद्वार। महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में दीपावली के अवसर पर विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया।
विद्यालय में कक्षा एक और दो के विद्यार्थियों के लिए चित्रकला, कक्षा तीन से पांच तक सजावटी दीपक निर्माण, कक्षा छह से आठ तक दीप सजावट प्रतियोगिता आयोजित की गई। वहीं कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों के बीच अंतरसदनीय रंगोली प्रतियोगिता हुई।
चित्रकला प्रतियोगिता में वान्या रावत, अनन्या, लक्ष्य गुसाईं क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। सजावटी दीपक निर्माण में कृष्णा, सान्वी, आद्विक ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तीसरा स्थान प्राप्त किया। दीप सजावट प्रतियोगिता में अर्पिता देवरानी, जस्मीन, वंश क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। रंगोली प्रतियोगिता में पराशर, वशिष्ठ और व्यास सदन संयुक्त रूप से प्रथम, नारायण सदन द्वितीय स्थान पर रहा। प्रधानाचार्य संजीव पांडेय ने विजेताओं को बधाई देते हुए सभी प्रतिभागियों की सराहना की। संवाद