कोटद्वार। रिखणीखाल ब्लॉक के अंतर्गत उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की सिद्धखाल शाखा की ओर से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत मृतक अमित सिंह की पत्नी हेमा रावत को चार लाख रुपये की बीमा राशि प्रदान की गई। शाखा प्रबंधक अमन पोखरियाल, कार्यालय सहायक अभिषेक मधवाल एवं शक्ति सिंह के नेतृत्व में यह राशि चेक के माध्यम से प्रदान की गई। मृतक अमित सिंह ने मात्र 20 रुपये एवं 436 रुपये वार्षिक प्रीमियम राशि देकर मृतक के नामिनी को दोनों योजनाओं के अंतर्गत 2-2 लाख का बीमा कवर प्राप्त हो सका। संवाद