कृष राणा व दीपिका नेगी बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और काव्यांश बरुआ व अनुष्का नेगी इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने
कोटद्वार। चौथे वार्षिक ब्रिग हेड मेमोरियल बास्केटबाल टूर्नामेंट के बालक वर्ग में हेरिटेज एकेडमी-ए और बालिका वर्ग में टीसीजी पब्लिक स्कूल की टीम चैंपियन बनी।
विद्यालय प्रांगण में खेले गए बास्केटबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्या डॉ. रूपमाला सिंह एवं स्कूल निदेशक कुंवर अजय सिंह ने किया। बालक वर्ग के लीग मुकाबलों हेरिटेज एकेडमी-सी ने डीएवी पब्लिक स्कूल को 45-34, कांवेंट स्कूल ने सेंट मेरीज नजीबाबाद की टीम को 34-16, एसजीआरआर ने एवीएन को 31-20, टीसीजी ने हेरिटेज एकेडमी -बी को 22-15, डीएवी ने आरपी पब्लिक स्कूल को 41-5, आरसीडी पब्लिक स्कूल ने एवीएन पब्लिक स्कूल को 35-30, हेरिटेज एकेडमी-ए ने आरपी पब्लिक स्कूल को 45-8, एसजीआरआर ने आरसीडी पब्लिक स्कूल को 33-32 से पराजित किया।
क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में कांवेंट ने हेरिटेज एकेडमी-बी को 27-13, टीसीजी ने सेंट मेरीज नजीबाबाद को 38-27, हेरिटेज एकेडमी-ए ने आरसीडी पब्लिक स्कूल को 38-17 और डीएवी ने एसजीआरआर को 34-20 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। पहले सेमीफाइनल में हेरिटेज-ए ने टीसीजी को 37-19, दूसरे सेमीफाइनल में कांवेंट ने डीएवी पब्लिक स्कूल को 24-18 अंकों के अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में हेरिटेज एकेडमी-ए ने कांवेंट स्कूल को 50-16 के बड़े अंतर से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
वहीं, बालिका वर्ग में हेरिटेज एकेडमी ने डीएवी को 28-6, टीसीजी ने कांवेंट स्कूल को 29-4, हेरिटेज एकेडमी ने आरपी पब्लिक स्कूल को 20-5, कांवेंट स्कूल ने एसजीआरआर को 28-2 और डीएवी पब्लिक स्कूल ने आरपी पब्लिक स्कूल को 17-9 अंकों के अंतर से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। पहले सेमीफाइनल में टीसीजी ने डीएवी को 32-16, दूसरे सेमीफाइनल में हेरिटेज एकेडमी ने कांवेंट स्कूल को 30-17 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में टीसीजी पब्लिक स्कूल ने हेरिटेज एकेडमी को 24-16 से हराकर चैंपियनशिप कब्जाई।
बालक वर्ग में कृष राणा बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और काव्यांश बरुआ इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए। वहीं, बालिका वर्ग में दीपिका नेगी बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और अनुष्का नेगी इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए। विजेताओं को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया।