फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेस अस्पताल में संक्रमितों के लिए 150 बेड करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए डीएम के निर्देश पर नगर आयुक्त पीएल शाह ने बेस अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर आयुक्त ने बेस अस्पताल में कोरोना संक्रमितों के लिए बेड की क्षमता 100 से बढ़ाकर 150 करने और जल्द ही दस बेड का एक और आईसीयू शुरू करने के निर्देश अस्पताल प्रबंधन को दिए।
विज्ञापन

बेस अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे नगर आयुक्त पीएल शाह ने आक्सीजन प्लांट की स्थापना, आईसीयू की क्षमता और वर्तमान में उपयोग में लाए जा रहे कोविड-19 संक्रमितों के लिए बनाए गए कोविड अस्पताल में उपलब्ध बेड एवं भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर बेडों की संख्या बढ़ाने की स्थिति का जायजा लिया। बेस के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. बीसी काला ने बताया कि वर्तमान में छह आईसीयू काम कर रहे हैं और दस आईसीयू बेड एक सप्ताह में काम करना शुरू कर देंगे। आक्सीजन प्लांट के निरीक्षण पर डा. काला ने बताया कि आक्सीजन प्लांट 21 अप्रैल को बेस अस्पताल में पहुंच गया है, जिसे एक सप्ताह में स्थापित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें