फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: कोटद्वार के देवी रोड पर प्रभावी जलनिकासी व्यवस्था बनाने के निर्देश

विज्ञापन
कोटद्वार देवीरोड पर जलभराव के दृ​ष्टिगत निकासी नालियों का निरीक्षण करती विस अध्यक्ष व क्षेत्रीय
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। क्षेत्रीय विधायक व विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने बृहस्पतिवार को लोनिवि, सिंचाई और नगर निगम के अधिकारियों के साथ देवीरोड पर जलभराव की समस्या का स्थलीय निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने देवीरोड समेत सभी क्षेत्राें में प्रभावी जलनिकासी व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने देवी रोड पर निर्माणाधीन निकासी नाली का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि देवी रोड कोटद्वार की प्रमुख और अत्यधिक व्यस्ततम सड़कों में से एक है, जहां जलभराव की स्थिति के कारण आमजन और व्यापारियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। निरंतर बारिश के चलते सड़क पर पानी जमा हो रहा है, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है। दुकानों में भी पानी घुसने की शिकायतें सामने आ रही हैं।
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने नगर निगम और लोनिवि के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द प्रभावी जलनिकासी की व्यवस्था की जाए और निर्माणाधीन निकासी नाली को तय समय सीमा में पूरा कर लिया जाए। उन्होंने देवी रोड पर होटलों और दुकानदारों द्वारा खुले में बहाए जा रहे गंदे पानी पर गहरी नाराजगी जताते हुए संबंधित प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन




देवी रोड के अतिरिक्त उन्होंने बालासौड़, काशीरामपुर तल्ला, गोविंद नगर, पदमपुर एवं कौड़ियां क्षेत्रों का भी दौरा कर स्थानीय नागरिकों से बातचीत की और जल निकासी की समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से समझा। निरीक्षण के दौरान यह बात भी सामने आई कि कई स्थानों पर अतिक्रमण और वर्षों से बंद पड़ी सिंचाई नहरें (गूलें) जल प्रवाह में बाधा उत्पन्न कर रही हैं। इस पर उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि तत्काल अतिक्रमण हटाया जाए और सभी बंद नहरों की सफाई कर उन्हें चालू किया जाए। निरीक्षण के दौरान लोनिवि के अधिशासी अभियंता निर्भय सिंह, नगर आयुक्त पीएल शाह, सिंचाई के अधिशासी अभियंता अनिल राठौर समेत कई लोगों की मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें