फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के अभाव में महिला की मौत पर दिए जांच के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को देहरादून कार्यालय से जिलाधिकारी और जनप्रतिनिधियों के साथ वर्चुअल बैठक की। उन्होंने डीएम और जनप्रतिनिधियों को विधानसभा क्षेत्र चैबट्टाखाल में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इसकी रोकथाम एवं स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित पहलुओं के लिए युद्धस्तर पर तैयारी करने के निर्देश दिए। ब्लाक प्रमुख जयहरीखाल दीपक भंडारी ने हाल ही में चैलूसैंण में इलाज के अभाव में एक महिला की कोविड से मृत्यु का मामला उठाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस पर पर्यटन मंत्री ने डीएम को उक्त मामले की जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि एकेश्वर में लैब के लिए 6 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। ब्लाक प्रमुख बीरोंखाल राजेश कंडारी ने मर्चूला में बाहर से आने वाले प्रवासियों की टेस्टिंग करवाने की मांग की, जिस पर पर्यटन मंत्री ने डीएम को रामनगर बीरोंखाल मर्चूला मार्ग पर कोरोना जांच की व्यवस्था बनाने, जयहरीखाल में ऑक्सीजन सिलिंडर व बेड उपलब्ध कराने और चौबट्टाखाल क्षेत्र के गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर लोगों की टेस्टिंग कराने के निर्देश दिए। मंत्री ने कोरोना की तीसरी लहर को बच्चों के लिए खतरनाक होने संबंधी विशेषज्ञों की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए किसी भी संकट से निपटने के लिए पुख्ता तैयारियां करने के निर्देश दिए। वर्चुअल बैठक में जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, ब्लाक प्रमुख नीरज पांथरी (एकेश्वर), राजेश कंडारी (बीरोंखाल), महेंद्र सिंह राणा (द्वारीखाल), दीपक भंडारी (जयहरीखाल), नगर पंचायत सतपुली की अध्यक्ष अंजना वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें