पुलिस ने शटरिंग चोरी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि 19 मार्च 2021 को मवाकोट निवासी मदनमोहन कंडवाल के घमंडपुर स्थित गोदाम से चोरों ने लोहे के 60 फर्मे चोरी कर लिए थे। मामले में दो चोरों को पूर्व में सामान समेत गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि एक मुख्य आरोपी परवेज फरार चल रहा था। उप निरीक्षक सतेंद्र भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार को फरार चल रहे आरोपी परवेज निवासी कंचन पार्क लोनी देहात गाजियाबाद (यूपी) को वहां के कंचन पार्क के हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। बताया कि आरोपी शातिर अपराधी है। वह गैंग बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। संवाद