श्रीनगर। कंसमर्दिनी मंदिर परिसर में दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत जन संचार स्वायत्त क्षेत्रीय सहकारिता संगठन की बैठक हुई। अध्यक्षता संगठन की अध्यक्ष जयंती कुंवर ने की। बैठक में आगामी बैकुंठ चतुर्दशी मेले के दौरान सहकारिता संगठन की ओर से लगने वाले मेले की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को स्थानीय उत्पादों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाने के लिए प्रेरित किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि मेले के दौरान अधिक से अधिक ग्राहकों तक पहुंच बनाकर स्थानीय उत्पादों की बिक्री सुनिश्चित की जाएगी। इस मौके पर नगमा तौफिक, संगीता लिंगवाल, अंजना घिल्डियाल, नीलम अग्रवाल, कुसुम कंडारी, रिंकी बंगवाल और मकानी पंवार उपस्थित रहीं। सभी ने बैकुंठ चतुर्दशी मेले को सफल बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव रखें।