फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: फेरी-फड़ कारोबारियों को ऋण और डिजिटल लेन-देन की दी जानकारी

Mon, 08 Jun 2026 07:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
दुगड्डा (कोटद्वार)। प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के तहत नगर पालिका परिषद दुगड्डा में लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया। मेले में शहरी फेरी एवं फड़ व्यवसायियों को योजना के अंतर्गत मिलने वाले ऋण और अन्य सुविधाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


30 जून तक के लिए सभी निकायों में लोक कल्याण मेलों का आयोजन किया जा रहा है। नगर पालिका परिषद दुगड्डा में सोमवार से दो दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। सिटी मिशन मैनेजर जगदीश रतूड़ी और अधिशासी अधिकारी जीपी जोशी ने व्यवसायियों को नए ऋण आवेदन, डिजिटल लेन-देन और सामाजिक प्रोफाइलिंग से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योजना के तहत ऋण तीन चरणों में उपलब्ध कराया जाता है। प्रथम चरण में 15 हजार रुपये, दूसरे चरण में 25 हजार रुपये और तीसरे चरण में 50 हजार रुपये तक का ऋण दिया जाता है। साथ ही लाभार्थियों को ब्याज पर सात प्रतिशत तक की सब्सिडी का प्रावधान भी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें