कोटद्वार। द्वारीखाल ब्लॉक के खरीक न्याय पंचायत के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों एवं ग्राम पंचायत सदस्यों का राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत पांच दिवसीय प्रशिक्षण जीआईसी सिलोगी में शुरू हो गया। पहले दिन जनप्रतिनिधियों को सतत विकास लक्ष्य व थीम की जानकारी दी गई।
शिखर अरविंद शिक्षण समिति रुद्रप्रयाग की ओर से शुरू किए गए प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन विभागीय नोडल अधिकारी ज्योति रावत ने किया। उन्होंने कहा कि पंचायतें लोकतंत्र की आधारशिला हैं। मास्टर ट्रेनर डॉ. केएन बलोधी एवं श्यामलाल सुंद्रियाल ने प्रशिक्षण की रूपरेखा प्रस्तुत की। संस्था की अध्यक्ष डॉ. हेमावती पुष्पवान एवं सचिव विनोद कपरवान ने प्रशिक्षण की उपयोगिता पर चर्चा की। इस दौरान अनिल नवानी, अवतार सिंह गाड़िया, अभिषेक राणा, विपिन नेगी एवं बबीता पंवार आदि मौजूद रहे।