फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर क्राइम और महिला अपराध की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस के ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) और महिला हेल्प डेस्क ने संयुक्त अभियान के तहत भाबर के कलालघाटी क्षेत्र में कार्यशाला का आयोजन किया। महिलाओं को साइबर क्राइम और मानव तस्करी के प्रति सचेत किया गया।
विज्ञापन

कार्यशाला में महिला हेल्प डेस्क की प्रभारी एसआई भावना भट्ट ने कहा कि जागरूक और सतर्क रहकर समाज में बढ़ते महिला अपराधों पर अंकुश लगाया जा सकता है। कहा कि महिलाओं को अपने ऊपर किए गए कमेंट, छेड़खानी और हिंसा का विरोध कर इसकी सूचना पुलिस को भी देनी चाहिए। उत्तराखंड पुलिस की एएचटीयू टीम के मुकेश कुमार, योगेंद्र सिंह और विद्या मेहता ने लोगों को साइबर क्राइम और मानव तस्करी के संबंध में जागरूक किया। उन्होंने साइबर क्राइम से बचाव, सोशल मीडिया, इंटरनेट के प्रयोग व ऑनलाइन गेम के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने महिला हेल्प लाइन 112 और 1090 के साथ ही कोटद्वार थाना समेत अधिकारियों के सीयूजी नंबर भी नोट कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें