संवाद न्यूज एजेंसी
जयहरीखाल। सोच फाउंडेशन नशा मुक्ति केंद्र नौगांव कमांदा सतपुली की ओर से राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जयहरीखाल में नशामुक्ति पर आयोजित कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने किसी भी प्रकार का नशा न करने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. एलआर राजवंशी ने किया। सोच फाउंडेशन के डायरेक्टर कृष्णा बौठियाल ने कार्यशाला में अपने अनुभवों को साझा किया। इस मौके पर नशा मुक्ति केंद्र सतपुली से अपना इलाज करा रहे अंकित बड़थ्वाल, अरविंद सिंह रावत और अंशुल ने अपने अनुभव साझा किए। महाविद्यालय की एंटी ड्रग सेल के नोडल अधिकारी डॉ. वीके सैनी ने महाविद्यालय में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान से सभी को अवगत कराया।
इस अवसर पर प्रो. एसपी मधवाल, डॉ. कमल कुमार, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. वरुण कुमार, डॉ. मोहम्मद शहजाद, डॉ. वंदना ध्यानी, डॉ. रेखा यादव, डॉ. नीना शर्मा आदि मौजूद रहे। मंच का संचालन डॉ. शुभम काला ने किया।