नेत्रहीन संस्थान, नगर और आसपास के पर्वतीय इलाकों में विश्व विकलांग दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
मंगलवार को अमर शहीद स्मृति दिव्यांग एवं नेत्रहीन संस्थान, शिब्बूनगर में आयोजित कार्यक्रम का शुुुुभारंभ मेयर हेमलता नेगी और एसडीएम योगेश मेहरा ने किया। अपने संबोधन में मेयर हेमलता ने कहा कि दिव्यांगता अभिशाप नहीं है। दिव्यांग जनों में राष्ट्र और दुनिया के लिए कुछ कर गुजरने की हौसला है। एसडीएम योगेश मेहरा ने कहा कि दिव्यांगजनों के लिए सरकार की ओर से कई योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। मौके पर संस्था के अध्यक्ष भोपाल सिंह रावत, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, हंस फाउंडेशन के प्रदेश प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट, मनवर सिंह नेगी, यतेंद्र भट्ट, दिनेश पाल गुसाईं, सुशीला गुसाईं, सरोज देवी, विनोद रावत, इंदू देवी, रेखा देवी, पूरण सिंह, लीलाधर जोशी, उदयराम सेमवाल, हरिकिशन, नीलम देवी आदि मौजूद रहे। बीआरसी सुखरो में दुगड्डा ब्लॉक के 6 से 18 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। चित्रकला प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में गीता और उच्च प्राथमिक वर्ग में प्रीति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लूडो व कविता पाठ के प्राथमिक वर्ग में तमन्ना प्रथम रही। कुर्सी दौड़ प्राथमिक वर्ग में अभिषेक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रंगोली उच्च प्राथमिक वर्ग में मानसी प्रथम रही। समापन समारोह में उप शिक्षा अधिकारी अभिषेक शुक्ला ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर सुमन गुसाईं, सुनील प्रभा, जयंती बिष्ट, मोहन सिंह पटवाल, अरुण कुकरेती, मान सिंह थापा, सुमन बड़थ्वाल, जाहिद अहमद आदि मौजूद रहे।
जीजीआईसी कोटद्वार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दंत रोग विशेषज्ञ डा. साजिया अलताब, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सा अधिकारी डॉ योगिता कोठियाल और प्रधानाचार्य बृजेश रानी ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर दिव्यांग छात्राओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। नींबू दौड़ में आराध्या प्रथम रही। कुर्सी दौड़ में तन्नु ने प्रथन पर रहे। चित्रकला में अपर्णा देवरानी प्रथम रही। वाद-विवाद में आरती अव्वल रही। इस मौके पर पूजा असवाल, पुष्पा रावत, उमा श्रीवास्तव, आशा ध्यानी, सुधा रावत, सुमनलता रावत, मधु कुकरेती आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रेनू गौड़ ने किया।
जीआईसी चेलूसैंण में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व प्रमुख रवींद्र रावत और अर्जुन सिंह भंडारी ने किया। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। निबंध में निशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चित्रकला व सामान्य ज्ञान में अभिषेक नेगी प्रथम रहे। इस मौके पर बीईओ आरएस तोमर, प्रधानाचार्य केके डोबरियाल, स्पेशल एजुकेटर नीरज कुमार, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी केवल सिंह नेगी, प्रवर सहायक राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।